Posts

Showing posts with the label political news

ममता दीदी के पांव में लगी चोट और भाजपा पर प्रहार

Image
  ममता दीदी के पांव में लगी चोट और भाजपा पर प्रहार पिछले सप्ताह नामांकन दाखिल करने के बाद चोटिल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गई हैं। व्हीलचेयर पर बैठकर कोलकाता में जुलूस निकालने के अगले दिन सोमवार को ममता ने पुरुलिया में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। ममता पांव में लगी चोट से भाजपा पर चोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा पर हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी साजिश उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है। वह भाजपाके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी। हालांकि सूबे के मुख्य सचिव और चुनाव पर्यवेक्षकों की ओर से मिली रिपोर्ट के बाद निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को चोट लगने के पीछे कोई साजिश नहीं, बल्कि हादसा है। सुरक्षा में चूक के लिए आयोग ने रविवार को ही सीएम के सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय और पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, डीएम को भी हटा दिया है। ऐसे में ममता की चोट से किसे कितना नुकसान होगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन सियासत जारी ...