फिर लगेगा लॉकडाउन ?
फिर लगेगा लॉकडाउन ? देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को इस साल के रिकार्ड मामले सामने आने के बाद लोगों के मन में अब सवाल उठ रहा है कि क्या फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा. आज भारत में कोरोना के एक दिन में 28,903 नये मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,38,734 हो चुकी है. इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो, इससे पहले 13 दिसम्बर को 24 घंटे में वायरस के 30,254 नए मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आज डाटा जारी किया गया है उसके अनुसार देश में वायरस से 188 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,59,044 हो चुकी है. देश में लगातार सातवें दिन वायरस के नये मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और उसके साथ ही इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2,34,406 हो गई ,जो कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत है. आपको बता दें कि देश में कुल 1,10,45,284 लोग संक्रमण से जीत हसिल कर चुके हैं. हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.56 प्रतिशत है...