Posts

Showing posts with the label craft

शिल्‍पकार ने तैयार की एक लाख रुपये की जैविक शॉल और 14 हजार का मफलर,

Image
  सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए शॉल हर कोई ओढ़ता है। आपने शायद पांच सौ से पांच या छह हजार की शाॅल ही खरीदी होगी। क्‍या आप जानते हैं हिमाचल के शिल्‍प गुरु ने एक या दस हजार नहीं पूरे एक लाख रुपये की शाॅल तैयार की है। मंडी के अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव में इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शॉल के साथ मफलर और पट्टू भी तैयार किए हैं। मफलर की कीमत 400 से 14,000 रुपये, शॉल 10 हजार से 1.05 लाख और पट्टू 20,000 रुपये तक का है। सिर्फ तीन शॉल थीं, जिनमें दो बिक गई हैं। दरअसल, बीमारियां दूर करने वाली जड़ी-बूटियां अब पहनावे का भी हिस्सा बनी हैं। हाथ से बनाए मफलर, पट्टू व शॉल जैविक रंगों से निखर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 'री-लिव द पास्ट' प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्प गुरु ओपी मल्होत्रा के जैविक उत्पाद देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। परंपरा को सहेजते हुए ओपी मल्होत्रा ने ऊन से बनने वाले इन उत्पादों को कैमिकल मुक्त कर दिया है। कारीगर हाथों से इनमें डिजाइन बनाते हैं। रंग स्थानीय जड़ी-बूटियों रत्नजोत, हरड़, अखरोट के छिलके, अनार के छिलक...