SSB के जरिए सिलेक्शन में धांधली
सेना भर्ती घोटाले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देशभर में करीब 30 जगह छापेमारी की है। साथ ही मामले से जुड़े 17 आर्मी ऑफिसर्स के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार और सिपाही रैंक के आर्मी ऑफिसर शामिल हैं। इन जगह पर हुई छापेमारी CBI ने देशभर में 30 जगह पर सर्चिंग की है। इनमें बेस हॉस्पिटल, कैंटोनमेंट, सेना के अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। जांच एजेंसी ने कपूरथला, भठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांगोन में छापेमारी कर कई दस्तावेज बरामद किए हैं। CBI ने बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में तैनात नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एमवीएसएनए भगवान, आर्मी एयर डिफेंस कॉर्प्स विशाखापट्टनम, मेजर भावेश कुमार, ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर, 31 SSB सिलेक्शन सेंटर नॉर्थ, कपूरथला के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सेना में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) के जरिए अधिकारियों और अन्य रैंक की भर्तियों में रिश्वत और अनियमितताओं के आरोप लगे थे। CBI ने उसी आधार पर यह कार्रव...