झारखंड के 27 खिलाड़ी बने कांस्टेबल,
झारखंड के 27 खिलाड़ी बने कांस्टेबल, झारखंड के खिलाड़ियों के लिए बुधवार (17 मार्च, 2021) का दिन बेहद खास रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. जबकि शेष 9 खिलाड़ियों की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र दिया जायेगा, जबकि एक खिलाड़ी आज के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे. इस दौरान सीएम श्री सोरेन ने इन खिलाड़ियों की बेहतर भविष्य की कामना भी की. नवनियुक्त खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल बनाकर अलग- अलग जिलों में भेजा गया है. बुधवार को रांची स्थित धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन ने 27 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति पत्र सौंपा है. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 27 खिलाड़ियों में 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं. मौके पर सीएम श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने संसाधनों के अभाव में राज्य और देश का नाम रोशन किया, मगर इनकी प्रतिभा को कभी सम्मान नहीं मिला. आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति प्रदान करने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है. उन्होंने नवनियुक्त खिलाड़ियों को बेहतर भविष्...